फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

Sun, 19 Apr 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना श्री श्री धूप काली माई मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व अन्य।स्रो
विज्ञापन
पडरौना। शहर के रामकोला रोड स्थित धूप काली माई मंदिर समिति की तरफ से शिवलिंग और पंचमुखी हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजन समिति की तरफ से शहर में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल की अगुवाई में हरहर महादेव और जयश्रीराम के जयघोष के साथ निकली कलश यात्रा रामकोला रोड, सुभाष चौक, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड के रास्ते पुन: मंदिर परिसर में पहुंची। जहां विधिविधान से कलश का पूजन अनुष्ठान मंडप में स्थापित किया गया। इसके बाद शिवलिंग और पंचमुखी हनुमान की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के लिए अनुष्ठान शुरू हुआ। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के मौके पर रविवार की रात जागरण और सोमवार को हवन पूजन के बाद भंडारा आयोजित कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, रमाशंकर शाह, संतोष मिश्रा, अजय शाह, आशुतोष दीक्षित, दीपक त्रिपाठी, शेषनाथ साह, आदित्य गुप्ता, आलोक गुप्ता, साजन शाह, कृष्णानंद मिश्रा, रेखा देवी, कलावती देवी, मंजू देवी, आराधना त्रिपाठी, रेनू दीक्षित, आशा देवी, कविता सिंह, पिंकी चतुर्वेदी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें