फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, 25-25 हजार रुपये का था इनाम

Wed, 19 Jul 2023 12:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।

सार

सेवरही थाना क्षेत्र के शिवाघाट के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी, बुधवार की भोर में पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने घेर चार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
कुशीनगर में एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में सेवरही थाना क्षेत्र के शिवाघाट के निकट बुधवार की भोर में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 25-25 हजार रुपये के दो इनामी सहित चार बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। उनमें दो के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सेवरही थाना क्षेत्र के शिवाघाट के पास पुलिस ने घेराबंदी की थी, बुधवार की भोर में पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हो गए। उसके बाद पुलिस ने घेर चार चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें: 300 साल की धरोहर को समेटे हुए है इमामबाड़ा इस्टेट, आज भी मौजूद है रौशन अली का सामान
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका नाम सद्दाम पुत्र अली हुसैन, निवासी लक्ष्मीपुर कर्बला टोला, थाना कुबेरस्थान, कुशीनगर, सतीश यादव पुत्र रामभजन यादव निवासी हरसेवकपुर नंबर दो टोला दहला थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर, अरविंद यादव पुत्र छब्बी यादव निवासी मिश्रौली, थाना कोठीभार जनपद महराजगंज और सनोज कुशवाहा पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी तरकुलवा, थाना धनहा जनपद पश्चिमी चंपारण बिहार है। इनके खिलाफ हाटा, कुबेरस्थान, सेवरही, खड्डा और देवरिया थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सद्दाम और सतीश यादव पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें