फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सहकारी समिति पर कहीं पर्याप्त तो कहीं मिला यूरिया का अभाव

Wed, 19 Jul 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

कई किसान सेवा समितियों पर डीएपी का रहा अभाव

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बारिश होने के बाद किसान धान और गन्ने की फसल में यूरिया डालते हैं। मंगलवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर संचालित किसान सहकारी समिति की लाइव की गई। इसमें कहीं यूरिया पर्याप्त मात्रा मिली तो कहीं मांग की अपेक्षा कम मिली। कुछ समितियों पर डीएपी की भी कमी मिली।
मंगलवार की दोपहर 12 बजे के कप्तानगंज किसान सेवा सहकारी समिति पर यूरिया तो पर्याप्त मात्रा में थी और बिक्री रेट बोर्ड पर 266.50 अंकित मिला, लेकिन डीएपी बीते 22 दिन से नहीं होने की जानकारी मिली। केंद्र के सचिव जयसिंह ने फोन पर बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय आया हूं। डीएपी की मांग इस समय नहीं है। इस कारण नहीं मनाया जा रहा है। समिति पर यूरिया पर्याप्त मात्रा में है।
विज्ञापन

बनकटा बाजार क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भठही बुजुर्ग में मंगलवार की सुबह किसानों में यूरिया वितरित की जा रही थी। किसान रामाशंकर सिंह ने बताया कि इस केंद्र से पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिल रही है। नैनो लिक्विड तरल यूरिया भी दी जा रही है। इसका प्रयोग किसान सही तरीके से नहीं कर पाते हैं। भठही दरियाव टोला निवासी पंचानंद शर्मा ने बताया कि लगातार कई दिनों से यूरिया को लेकर समिति का चक्कर लगा रहे थे। अब यूरिया मिल रही है। समिति के सचिव प्रेमसागर मिश्र ने बताया कि नैनो तरल यूरिया किसान नहीं ले रहे हैं। पर्याप्त मात्रा में दानेदार यूरिया उपलब्ध है। वितरण शुरू करा दिया गया है।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार पटहेरवा में स्थित किसान सेवा सहकारी समिति महुअवा अहलादपुर पर चार दिनों से यूरिया नहीं है। इससे किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। क्षेत्र के ब्रजेश पांडेय, अरविंद पांडेय, गुड्डू यादव, रोहित, सुरेंद्र तिवारी आदि किसानों ने कहा कि समिति पर यूरिया नहीं मिलने से निराश होकर लौटना पड़ा है। इस संबंध में सचिव मनोज सिंह ने बताया कि चार दिन से यूरिया समिति पर समाप्त हो गई है। डिमांड और रुपया भेज दिया गया है। जैसे ही यूरिया मिलती है, किसानों को मुहैया करा दी जाएगी।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार क्षेत्र के घोड़ादेउर और महुअवा खुर्द स्थित साधन सहकारी समिति पर यूरिया तो उपलब्ध है, लेकिन समिति बंद मिली। सचिव शेषमणि सिंह ने बताया कि 333 बोरी यूरिया खाद उपलब्ध है। बुधवार से किसानों को दिया जाएगा। नैनो यूरिया भी खाद के साथ मिला है। जो किसान इच्छुक होंगे, उन्हें दिया जाएगा। महुअवा खुर्द के सचिव सतेंद्र यादव ने बताया कि यूरिया उपलब्ध है। मंगलवार को कुछ काम पड़ने की वजह से समिति बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें