फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह घायल/

Thu, 31 Oct 2024 08:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार/लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर में चल रहा है।
विज्ञापन

पकड़ियार के नत्थू शर्मा बाइक से ओमप्रकाश, गब्बू व बेटी शिव कुमारी के साथ बुधवार देर रात बाजार से लौट रहे थे। नौरंगिया के पास कप्तानगंज निवासी बाइक सवार राज श्रीवास्तव से टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से कोटवा सीएचसी भेजवाया। ओमप्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गब्बू, नत्थू और शिवकुमारी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार की सुबह कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग स्थित रामबाग के पास बाइक सवार तीन युवक चारपहिया वाहन की चपेट में आ गए। चखनी भोज छपरा निवासी 22 वर्षीय पंकज कुशवाहा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार रहें किशन व मदन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें