फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत

Tue, 04 Feb 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास हुई दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई, जबकि दूसरा तिवारी पट्टी गांव का निवासी है। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर रविवार को रात में साढ़े दस बजे गोरखपुर से सिवान जा रही डेमू ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज संदीप वर्मा मौके पर पहुंच गए। उसके बाद स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर जीआरपी पडरौना भी पहुंच गई और शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी दुर्घटना में ग्रामसभा तिवारी पट्टी निवासी 65 वर्षीय भोला कुशवाहा पुत्र सहगु कुशवाहा सुबह शौच के लिए रेल लाइन की तरफ गया था। उसी समय गोमतीनगर से छपरा की ठोकर लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें