फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पिकअप की चपेट में आने से महिला समेत दो घायल

Tue, 25 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। कस्बा के समउर रोड के पास सोमवार की रात करीब आठ बजे अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भिजवाया। पुलिस पिकअप को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सोमवार की रात करीब आठ बजे समउर रोड के पास ऑटो चालक तमकुहीराज थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी इसराफील (24) सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मारते हुए सड़क किनारे एक गुमटी से टकरा गई। गुमटी पलटने से उसमें बैठीं परसौनी बुजुर्ग निवासी पूनम देवी (30) घायल हो गईं।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज अमित शर्मा ने बताया पिकअप पुलिस के कब्जे में है। पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें