उजारनाथ। करमैनी-उजारनाथ मार्ग पर शनिवार की सुबह दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के जितेंद्र मद्धेशिया (35) निवासी सेंदुरिया बुजुर्ग शनिवार की सुबह 10:30 बजे बाइक से उजारनाथ जा रहे थे। उजारनाथ-करमैनी मार्ग स्थित एक गिट्टी बालू की दुकान के पास करमैनी की तरफ से आ रहे एक बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे जितेंद्र के परिजन उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। इस दुर्घटना में दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट आई थी। वह मौका पाकर घटना स्थल से भाग गया।