मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अजीज नगर गांव में रविवार रात चोर एक घर के पीछे दीवार में सेंध काटकर आभूषण, नकदी सहित लाखों का सामान समेट ले गए। चोरी की जानकारी घर वालों को सुबह हुई। सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
क्षेत्र के अजीज नगर गांव निवासी रामजनक यादव के परिवार के सदस्य रविवार की रात भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। देर रात को चोर घर के पीछे की दीवार में सेंध काटकर दाखिल हुए और नकदी, आभूषण समेत एक लाख से अधिक का सामान चुरा ले गए। घर में सो रहे परिवार के सदस्यों को इसकी भनक नहीं लगी। मामले की जानकारी सुबह तब हुई जब घर की महिलाएं सफाई करने के लिए उठीं।
घर में रखा सामान बिखरा देख अन्य लोगों को घर में चोरी होने की जानकारी दी। रामजनक यादव के मुताबिक चोर घर में दाखिल होने के बाद एक कमरे में रखे बाॅक्स में से सोने का हार, नथिया और 15 हजार रुपये चुरा ले गए। कुछ माह बाद बेटी की शादी तय है। उसी के लिए गहना खरीद कर रखा गया था। पड़ोस के लतीफ के घर में चोर सेंध काट रहे थे। चोरों ने दीवार से कुछ ईंट निकाल ली थी।
न