फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Thu, 20 Feb 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। हाटा-पिपराइच मार्ग पर गांव डुमरी मोड के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे बाइक सवार दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां बाइक सवार युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं बाइक चला रहे युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के गांव इमलिया नंदना छपरा निवासी 21 सनोज शर्मा करीब 15 वर्षों से अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव तुर्कडीहा निवासी बहन अनुराधा देवी के घर रहते हैं। उनके बहन के घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण सामग्री लाने के लिए अपने दोस्त अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सेंदुआर निवासी 30 वर्षीय अंकुल यादव के साथ बाइक से भैंसही बाजार जा रहे थे।
अभी वे हाटा-पिपराइच मार्ग स्थित गांव डुमरी मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि वाहन की ठोकर से बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से हाटा सीएचसी भेजवाया, जहां बाइक सवार अंकुल यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, बाइक चला रहे सनोज शर्मा की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर एम्स रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान रात करीब 1:30 बजे सनोज शर्मा की मौत हो गई। पुलिस दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों व मृतक अंकुल यादव की पत्नी रेनू देवी व पांच वर्षीय पुत्र आदर्श व तीन वर्षीय पुत्री डाली का रो-रो कर बुरा हाल था।
इस संबंध में एसओ अहिरौली बाजार दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें