फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टहलने निकले दो इंजीनियरों को कार ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 22 Dec 2024 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। गुजरात की एक इंजीनियर मठिया माफी निवासी दो युवक शुक्रवार की रात में गोड़रिया चौराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। दोनों मित्र के बहन की शादी में गाेड़रिया गांव आए थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मठिया माफी निवासी 25 वर्षीय नर्वदेश्वर पांडेय व 24 वर्षीय वीरेंद्र यादव गुजरात की एक कंपनी में साथ में इंजीनियर के पद पर काम करते थे। दोनों मित्र के बहन की शादी में गोड़रिया गांव आए थे। शुक्रवार की रात में दोनों भोजन कर सड़क पर टहलने निकले थे। इस दौरान पडरौना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों को रौंद दिया। दोनों लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गए। इस दुर्घटना में नर्वदेश्वर पांडेय की मौके पर मौत हो गई। जबकि, वीरेंद्र यादव घायल हो गया। दोनों को ग्रामीण दुदही सरकारी अस्पताल पर ले गए, जहां डाॅक्टर ने नर्वदेश्वर पांडेय को मृत घोषित कर दिया। विरेंद्र यादव को मेडिकल काॅलेज कुशीनगर भेजा दिया। पुलिस ने कार और चालक को थाने ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रामसहाय चौहान ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें