फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिना भुगतान दो ने जोड़ा कनेक्शन, पुलिस से शिकायत

Sun, 05 Jan 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। ओटीएस के तहत 287 लोगों ने बिजली बिल जमा किया। इससे इन्हें एक लाख नौ हजार रुपये छूट का लाभ मिला। वहीं 157 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

इसमें बिना बिल जमा किए कटा कनेक्शन जोड़ने वाले दो लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई है। विद्युत उपकेंद्र पडरौना के अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि ओटीएस के तहत रविवार को 287 उपभोक्ताओं ने 7.72 लाख रुपए का बिजली बिल जमा किया।
विज्ञापन

वहीं बकाया बिजली बिल को लेकर कनेक्शन काटने के अभियान के तहत 23.85 लाख रुपए के बकाया बिल में 157 लोगों के कनेक्शन काटे गए। कोटवा के जेई पीएन कश्यप ने लक्ष्मण पुत्र वंशीराम निवासी टेडी डाक सिंहा थाना नेबुआ नौरंगिया और वशीहटन उर्फ टीटू पुत्र सिद्दीक निवासी टेडी डाकसिंहा थाना नेबुआ नौरंगिया के खिलाफ कटे हुए कनेक्शन बिना बिजली बिल जमा किए जाेड़ने संबंधी नेबुआ नौरंगिया थाने में शिकायत कराई है।ﱴ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें