मल्लूडीह। कसया नगर पालिका के एक मोहल्ले से एक युवती को दूसरे समुदाय का युवक प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया था। शुक्रवार को दबाव के बाद युवक और युवती घर पहुंचे, इसकी जानकारी होने पर दोनों समुदाय के लोग उग्र हो गए और युवक का घर घेर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस नाराज लोगों को शांत कराने के बाद युवक को हिरासत में ले लिया।
वहीं देर रात तक पुलिस मोहल्ले में जमी रही। युवती के घरवालों का आरोप है कि युवती जब घर से गायब हुई थी तो नामजद युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया गया था, लेकिन पुलिस दबाव देकर तहरीर बदलवा दी और अज्ञात के खिलाफ तहरीर लेकर केस दर्ज की है।
कसया नगर पालिका के एक वार्ड की रहने वाली युवती को घर के सामने का एक युवक प्रेमजाल में फंसा लिया था। 19 अक्तूबर को युवक, युवती घर से गायब हो गए। युवती के घरवाले युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया। 24 अक्तूबर को दोनों घर चले आए। इसके बाद युवती के घर वाले और गांव के लोग युवक की पिटाई करने के लिए उसका घर घेर लिए। इसकी जानकारी होने पर दूसरे समुदाय के लोग भी सामने आ गए।
सूचना पर आई पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद युवक को हिरासत में लेकर चली गई। दो समुदाय से मामला जुड़ा होने के कारण देर रात तक पुलिस मोहल्ले में सक्रिय रही। युवती के घरवालों का आरोप है कि आरोपी युवक को पुलिस बचाना चाहती है। इसलिए अज्ञात के खिलाफ तहरीर बदलवाकर केस दर्ज की है। कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि जो तहरीर मिला था, उसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। घर वालों का आरोप निराधार है। रात में विवाद की सूचना पर पुलिस गई थी।