फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवकों पर केस
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आयी एक किशोरी से दो युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। रात में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दबिश देनी शुरू कर दी है।
महराजगंज जनपद के रहने वाले एक व्यक्ति ने मंगलवार की रात खड्डा पुलिस को तहरीर देकर बताया की उनकी 15 वर्षीय बेटी खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के घर आयी थी। सोमवार को वह एक अन्य लड़की के साथ गांव के बाहर गई थी। उसी दरम्यान उस गांव के दो युवक पहुंचे और पकड़ लिए। साथ की लड़की तो किसी तरह भाग निकली, लेकिन उसकी बटी के साथ दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात में तहरीर मिली है। दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें