फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, एक गंभीर

Sun, 13 Apr 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के कौवासार गांव के पास शुक्रवार की रात करीब बजे एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से नेबुआ नौरंगिया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात रायपुर भेडीहारी निवासी 46 वर्षीय मुबारक और 50 वर्षीय गोबरी पडरौना से कोटवां-घुघुली मार्ग से घर जा रहे थे। कौवासार गांव के पास पहुंचे थे कि बिहारी छपरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायल बाइक सवार दोनों लोगों को एंबुलेंस से नेबुआ नौरंगिया सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें