फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
दो बाइक चोरी का पर्दाफाश करते एसपी विनोद कुमार मिश्र और कोतवाली पुलिस। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चोरी की तीन बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

शौक पूरा करने के लिए करते थे बाइक चोरी
पडरौना। कोतवाली पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन्हें पडरौना रेलवे स्टेशन के निकट मालगोदाम से पकड़ा गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
एसपी विनोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार की शाम बाइक चोरी की फिराक में लगे चोरों के बारे में कोतवाली पुलिस को खबर मिली। कोतवाल पवन कुमार सिंह एसआई रामेश्वर यादव, हेड कांस्टेबल रणविजय सिंह, कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह और विजय पाल सिंह के साथ पहुंचे, जहां से दोनों बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक बरामद र्हुइं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि चोरों का नाम कृष्णा मद्धेशिया पुत्र जयराम मद्धेशिया निवासी साहबगंज उत्तरी बंजारीघाट पडरौना और मनोज यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी जमुनिया महुअवा थाना तुर्कपट्टी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार चोर अपना शौक पूरा करने के लिए बाइक चोरी करते थे। बाइक का लॉक खोलने के लिए विशेष प्रकार के तार अथवा मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे। बाइक चुराने के बाद उसे बिहार में ले जाकर बेच देते थे। एसपी ने बताया कि इन दोनों से बाइक चोरों के गिरोह का पता लगाया जा रहा है कि ये किसके हाथों चोरी की बाइक बेचा करते थे। जल्दी ही बड़े गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें