फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 117 पाउच शराब के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा पुलिस ने रविवार को 117 पाउच देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बाइक से बरामद शराब को बिहार ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक को सीज कर तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि वाहनों की चेकिंग अभियान के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। उन्हें रोककर तलाशी ली, तो उनके पास से 117 पाउच देशी शराब बरामद हुआ। इसको गंभीरता से लेते हुए शराब तस्करों को गिरफ्तार कर बाइक और बरामद शराब कब्जे में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गुप्ता पुत्र गोपी शाह निवासी रेड़हा चिलवनिया थाना भितहा, जिला पश्चिम चम्पारण (बिहार) और रामअवध प्रजापति निवासी तिवारी पट्टी थाना सेवरही, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को कब्जे में लेकर बाइक को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें