फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मंडलीय कुश्ती में दांव आजमाएंगे बीस पहलवान

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के 12 युवा पहलवान मंडलीय कुश्ती में अपने दांव-पेच आजमाएंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी मंडनीय स्पर्धा में जीत के लिए कुश्ती के दांव-पेच सीख रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 30 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में जोरदार मुकाबले किए। प्रतियोगिता के दौरान 12 खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों को पटकनी देकर चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 12 पहलवानों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित पहलवान अब मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में उन्हें अलग-अलग जिलों के पहलवानों से मुकाबला करना होगा। मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता 12 खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। उन्हें कुश्ती के दाव पेंच सिखाने के साथ प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराने के लिए नियमित अभ्यास कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें