फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिले की 12 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले की 12 पुरूष वर्ग के खिलाड़ी राज्य स्तरीय विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 22 से 24 सितंबर तक किया जाएगा। इसके लिए जिले की चयनित खिलाड़ी मंगलवार को लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जिला स्तर पर आयोजित विद्यालयी बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विद्यालयी शिक्षा विभाग की ओर से खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक और टीम प्रभारी भी रवाना होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। मंडलीय व्यायाम शिक्षक अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि 14 वर्षीय बालक वर्ग में यश राज मौर्य, विशाल चौहान, निशु पासवान, अमित भारती, श्याम कुमार, अमन प्रसाद व 17 वर्षीय बालक वर्ग में रमीज अंसारी, विमलेश यादव, कृष्णा कुमार, आयुष कुमार राय, अभिनंदन यादव और 19 वर्षीय बालक वर्ग में आकाश कुमार प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। उन्होंने जिले के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें