फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सच्ची भक्ति में नहीं होता अहंकार

Fri, 03 Apr 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के ठूठी में आयोजित विष्णु महायज्ञ के दौरान बृहस्पतिवार को भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य हलचल बाबा ने केवट प्रसंग का मार्मिक वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सच्ची भक्ति में न कोई भेदभाव होता है और न ही कोई स्वार्थ। उन्होंने कहा कि केवट की निस्वार्थ सेवा और समर्पण हमें जीवन में विनम्रता और सेवा भाव का संदेश देता है। कथा के दौरान कई श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन नजर आए।महायज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और क्षेत्र में सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें