फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 04 Feb 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद      
विज्ञापन
हाटा। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे गांव निवासी बाइक सवार त्रिभुवन राय मंगलवार को भोर में अपने दोस्त को गोरखपुर छोड़ने गया था। वापस लौटते समय हाटा-कप्तानगंज मार्ग पर मुुजहना मोहल्ले के सामने बाइक ट्रक से टकरा गई। इसमें युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर मिलते के बाद परिजन गांव वालों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

सिधावे गांव निवासी 35 वर्षीय त्रिभुवन राय की हादसे में मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि वह भोर में अपने एक मित्र को गोरखपुर पहुंचाने के लिए बाइक से निकला था। दोस्त को गोरखपुर पहुंचाने के बाद वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब सात बजे वह हाटा से कप्तानगंज जाने वाले मार्ग पर मुजहना मोहल्ले के समीप पहुंचे थे कि ओवरटेक के दौरान बाइक सामने से आ रही ट्रक में टकरा गई। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोहरा होने के कारण ओवरटेक के दौरान सामने से आ रहा ट्रक दिखाई नहीं दिया। सूचना पर आई पुलिस ने त्रिभुवन के जेब से मिले कागजात और मोबाइल की मदद से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दिया। घर वालों ने बताया कि त्रिभुवन इसी माह विदेश जाने वाले थे, इसके लिए पासपोर्ट और अन्य कागजी औपचारिकताएं पूरी हो गई थीं। वह अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे।
विज्ञापन

परिवार में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा है। अचानक हुई इस घटना से परिवार पूरी तरह टूट गया है। कोतवाल संजय दूबे ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें