फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बागनाथ चौराहे पर ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चालक की जान बची

Thu, 28 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। कस्बे के बागनाथ चौराहे पर बुधवार की शाम कसया-गोरखपुर मार्ग पर एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला फाटक का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात रही कि कार चालक सुरक्षित बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम के समय मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चल रही थी। इसी दौरान कसया की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार चालक को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवान सक्रिय हो गए और उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराकर यातायात व्यवस्था संभाली। हादसे के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जुटी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि बागनाथ चौराहे पर बढ़ते यातायात दबाव के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें