फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठग ले उड़ा 1.21 लाख की चेन

Thu, 28 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। नगर पंचायत क्षेत्र में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर सराफा व्यवसायी से 1.21 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ाने का मामला सामने आया है। पीड़ित व्यवसायी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गल्ला मंडी सराफ व्यवसायी कन्हैया वर्मा ने बताया कि 25 मई दोपहर वह अपनी दुकान पर बैठे थे। बाइक से एक युवक दुकान पर पहुंचा और सोने की चेन खरीदने की बात कही। कई डिजाइन की चेन दिखाने पर युवक ने करीब आठ ग्राम वजन की एक चेन पसंद की। उसकी कीमत 1 लाख 21 हजार रुपये बताई गई। आरोप है कि युवक ने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कहते हुए दुकान का स्कैनर और मोबाइल नंबर लिया। कुछ देर बाद उसने मोबाइल में पेमेंट सफल होने का स्क्रीनशॉट दिखाया। स्क्रीनशॉट देखकर दुकानदार ने बिना खाते की पुष्टि किए युवक को सोने की चेन दे दी।
चेन लेकर आरोपी बाइक से निकल गया। कुछ देर बाद जब कन्हैया वर्मा ने खाते की जांच की तो उसमें कोई रकम नहीं आई थी। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने दुकान में लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवक की आंशिक तस्वीर और बाइक का नंबर दिखाई दिया। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चल सका। पीड़ित व्यवसायी ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें