फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला गोलीकांड के शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
रामकोला शहीद दिवस पर आयोजित किसान मेला में किसानों को संबोधित करते बदायूं के सासंद आदित्य यादव
विज्ञापन
रामकोला। चीनी मिल के यार्ड में बृहस्पतिवार को शहीद किसान दिवस मनाया गया। 1992 में आंदोलन के दौरान गोलीकांड में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। जनसभा में सपा नेता एवं बदायूं के सांसद आदित्य यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को किसान विरोधी बताया।
विज्ञापन

सांसद आदित्य यादव ने कहा कि जब किसान अपने हक की बात करता है तो सरकार उसे जेल भेज देती है। उन्होंने कहा कि किसान खुशहाल रहेगा तभी देश आगे बढ़ेगा।
उन्होंने याद दिलाया कि 1992 में रामकोला में किसानों का आंदोलन हो रहा था। गोलीकांड में दो किसान शहीद हो गए तो स्वर्गीय नेता मुलायम सिंह यादव रामकोला के लिए निकल गए थे। तत्कालीन भाजपा सरकार ने उनको गिरफ्तार कर वाराणसी जेल में भेज दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गरीब किसान और मजदूर की बात करती है।
उन्होंने कहा कि जब सपा की सरकार बनती है तो सबसे पहले किसानों के कर्ज माफ होता है। 2027 के चुनाव में भाजपा को उत्तर प्रदेश से उखड़ फेंकना है।
कार्यक्रम के आयोजक और पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने उस समय की घटना को विस्तार से बताया। कहा कि आज किसानों की स्थिति काफी खराब है। जब चीनी 35 रुपये किलो थी तो गन्ना मूल्य 400 रुपये कुंतल था। अब चीनी 65 रुपये किलो है तो गन्ना मूल्य 600 रुपये कुंतल होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने गन्ना, गेहूं और धान के मूल्य में बढ़ोतरी की मांग को लेकर 28 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन की घोषणा की।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री ब्रह्याशंकर त्रिपाठी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, जिलाध्यक्ष राम अवध यादव, पूर्व विधायक पीके राय, रणविजय सिंह उर्फ मोहन सिंह, दिग्विजय सिंह उर्फ लक्ष्मण सिह, राजेश्वर गोविंद राव, बीरेंद्र सिंह सैंथवार, एके बादल, शैलेंद्र प्रताप सिह, अन्नपूर्णा मौर्या आदि ने संबोधित किया।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें