फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भारत छोड़ो आंदोलन के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सेवरही में शहीद स्मारक पर दीपांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. बच्चा पांडेय नवीन व अन्य।संवा
विज्ञापन
तमकुहीरोड। 1942 के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में शहीद हुए सेवरही क्षेत्र के 11 वीर सपूतों की याद में रविवार की शाम शहीद स्मारक पर दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहीदों को नमन कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ. बच्चा पांडेय नवीन ने कहा कि हम सभी को गर्व है कि हमारी मिट्टी ने समय-समय पर ऐसे वीर सपूतों को जन्म दिया है, जिन्होंने राष्ट्र के निर्माण के लिए सर्वोच्च बलिदान देकर मां भारती का कर्ज चुकाया था। उन्ही सपूतों में इस क्षेत्र के 11 बीर सपूत भी शामिल है, जिन्होंने अगस्त क्रांति मे अपनी शहादत देकर सेवरही का नाम रौशन किया था। श्रद्धांजलि सभा को पूर्व विधायक पंडित नंदकिशोर मिश्र, नगर पंचायत की चेयरमैन सोनिया जायसवाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, धनंजय राय, विजय देवड़ा, रमेश ब्याहुत, राधेश्याम पांडेय, ब्रजभूषण मिश्र, विजय तुलास्यान, राधे बाबू रौनियार आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान पप्पू जायसवाल, बैजनाथ वर्मा, दिनेश वर्मा, लव जायसवाल, सोनिया वर्मा, संजय गुप्ता, रामनरेश मिश्र, मक्खन जायसवाल, अजय गुप्ता, संतोष वर्मा, छोटेलाल वर्मा, सुभाष यादव, आशीष वर्मा, गुरुशरण जायसवाल, विनोद सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें