फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए होगा ट्रायल, साथी पोर्टल पर करें आवेदन

Tue, 17 Mar 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। क्रीड़ा छात्रावासों एवं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर वर्ष 2026-27 के लिए लिए चयन/ट्रायल की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी साथी पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश एवं केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए बालक/बालिकाओं के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर चयन/ट्रायल की तिथियां निर्धारित हो गई हैं। इच्छुक बालक/बालिकाएं खेल साथी पोर्टल पर लाॅगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पूर्ण रूप से आवेदन भरकर डैशबोर्ड पर उपलब्ध माध्यम से निर्धारित शुल्क बैंक/कोषागार में जमा किया जाएगा। चयन/ट्रायल में खिलाड़ियों को स्वयं के खर्च पर प्रतिभाग करना होगा।
उन्होंने बताया कि 15 वर्ष कम आयु वर्ग के वाॅलीबाल/बास्केटबाल खेल में बालक वर्ग के खिलाड़ी की ऊंचाई 175 सेमी और बालिका वर्ग की खिलाड़ी की ऊंचांई 160 सेमी होनी चाहिए। इसी तरह कुश्ती के लिए 42, 46, 50, 54, 58, 63, 65, 69, 76, 100 किलोग्राम के बालक व 38, 40, 43, 46, 49, 52, 56, 60, 65, 70 किलोग्राम भार की बालिका खिलाड़ी शामिल हो सकती हैं।
विज्ञापन

जूडो के लिए बालक वर्ग के 35, 40, 45, 50, 55, 60़ किलोग्राम, बाक्सिंग 30-35, 33-36, 36-39, 39-42, 42-45, 45-48, 48-51, 51-54, 54-57, 57-60, 60-63.5, 63, 5-67 किलोग्राम वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। एथलेटिक्स खेल के लिए 100, 200, 400, 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, शाॅटपुट, जेवलिन-थ्रो व हैमर थ्रो के बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी ट्रालय में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ी तैराकी में अपना ट्रायल दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें