पडरौना। प्रतापगढ़ में 17 व 20 सितंबर को प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसमें प्रतिभाग करने के लिए 12 सितंबर को स्टेडियम में सुबह दस बजे से ट्रायल होगा।
यह जानकारी क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जिला और मंडल स्तर पर चयन होना है। टीम में चयन के लिए जिला स्टेडियम में 12 सितंबर को सब जूनियर बालक बास्केटबाल प्रतिभागियों का चयन होगा।