फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कागजों में इलाज, न्यू पीएचसी में डाॅक्टर का पता नहीं

विज्ञापन
पडरौना शहर के साहेबगंज में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीज तो पहुंच रहे हैं, लेकिन डाक्टरों का पता नहीं है। शहर के गायत्री नगर,साहबगंज उत्तरी और कटनवार रोड पर संचालित न्यू पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले से डाक्टर, एलटी, स्टाफ नर्स गायब मिले, दर्द बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों को फार्मासिस्ट, एएनएम दवा दे रहे थे, शहर के सेंटरों का यह हाल है तो ग्रामीण क्षेत्रों का क्या होगा इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, जबकि कागजों में सबकी मौजूगी रही।
विज्ञापन

न्यू पीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन सीएम के निर्देश पर शुरू हुआ। निर्देश है कि मेले में आने वाले मरीजों को उपचार के अलावा जांच होगी और दवा दिया जाएगा, लेकिन कुशीनगर में जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते जन आरोग्य मेला लापरवाही के भेट चढ़ गया है। शहर के गायत्री नगर में संचालित न्यू पीएचसी पर 12.10 बजे तक 13 मरीज सर्दी, बुखार, घुटने में दर्द के पहुंचे थे। डाॅ उमर जमा और एलटी चंदन मद्धेशिया का कमरा खुला था, लेकिन कुर्सियां खाली थी।
फार्मासिस्ट आशुतोष राय, स्टाफ नर्स संगीता सिंह, एएनएम बबिता, राधिका और सफाईकर्मी मौजूद रही। फार्मासिस्ट ने बताया कि डाॅक्टर, एलटी के नहीं आने की वजह मुझे मालूम नहीं है। साहबगंज उत्तरी के न्यू पीएचसी पर फार्मासिस्ट रंजीत कुमार मद्धेशिया, एएनएम काजल गुप्ता और वार्ड आया यशोदा देवी के पति छोटेलाल एक कमरे में बैठकर बात कर रहे थे। 12.40 बजे तक 59 मरीजों को दवा दिया गया था, जिनका नाम रजिस्टर पर दर्ज था।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. अनिकेत रंजन और एलटी का काम देखने वाली स्टाफ नर्स अंजली अभी नहीं आए हैं। न्यू पीएचसी कटनवार रोड पर एक बजे तक सिर्फ सात मरीजों का नाम ओपीडी की रजिस्टर पर दर्ज था। फार्मासिस्ट सद्दाम हुसैन, एएनएम संजू बैठी थी। इसके अलावा सफाईकर्मी माया, रामनरेश शर्मा मौजूद रहे, जबकि डाॅ. विवेक कुमार चौरसिया, एलटी सरिता देवी नहीं आई थी। 1.10 बजे एक बुजुर्ग महिला इलाज के लिए पहुंची। उसके शरीर में दर्द था, फार्मासिस्ट उसकी बात सुनने के बाद दवा देकर भेज दिए। शहर में अफसरों के नाक के नीचे संचालित होने वाले न्यू पीएचसी का यह हाल है।
-
-कोई परीक्षा आज है, इसके लिए एक दो डाॅक्टर छुट्टी मांगे थे, लेकिन न्यू पीएचसी जिस सीएचसी अधीक्षक के अंतर्गत आता है, उनको वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया था। जन आरोग्य मेले में डाॅक्टरों, एलटी की मौजूदगी नहीं होना गंभीर है। ड्यूटी से गायब रहने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लिया जाएगा। -डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ कुशीनगर

पडरौना शहर के साहेबगंज में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

पडरौना शहर के साहेबगंज में खाली पड़ी चिकित्सक की कुर्सी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें