फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर सुकरौली से तमकुहीराज तक सफर खतरनाक

Fri, 24 Jul 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पकवा इनार में हाईवे पर बना गड्ढ़ा।संवाद - फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब
विज्ञापन
कुशीनगर। हाईवे पर सुकरौली से तमकुही राज तक का सफर इन दिनों खतरनाक साबित हो रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और डिवाइडर के बीच दस से अधिक अवैध कट के कारण पूरा रूट दुर्घटना जोन में तब्दील हो चुका है। समय पर मरम्मत नहीं होने से वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते सुकरौली से कसया के बीच 100 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। कसया में गोपालगढ़ ओवरब्रिज से हाईवे चौकी की ओर से आने वाली सर्विस लेन पूरी तरह से टूट गई है। हाटा में फ्लाइओवर के लिए सर्विस लेन को तोड़कर छोड़ दिया है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सुकरौली, हाटा, कसया से तमकुही राज के बीच तमाम जगहों पर लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए डिवाइडर तोड़कर दस से अधिक अवैध कट बना लिए हैं। इनसे होकर लोग मुख्य हाईवे पर पैदल व बाइक से दूसरी लेन में आते-जाते हैं। शॉर्टकट के चक्कर में लोग तेजी से वाहन दौड़ाते हैं। इससे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिलता और हादसे हो जाते हैं। बरसात और भारी वाहनों के दबाव के कारण हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। एनएचएआई की ओर से मरम्मत के नाम पर गिट्टी डालकर खानापूरी की जा रही है।
विज्ञापन


0
हाईवे पर हर दो किमी में हैं आठ गड्ढे
एनएच-27 पर हर दो किलोमीटर के बीच कम से कम आठ छोटे-बड़े गड्ढे बन गए हैं। वहां वाहनों को दाएं-बाएं होकर गुजरना पड़ रहा है। सुकरौली से तमकुहीराज के बीच कुछ स्पॉट की पड़ताल में यह बात सामने आई है। ढाढ़ा से मिश्र ढाढ़ा तक मुख्य लेन में आठ गड्ढे बन गए हैं। मिश्र ढाढ़ा से थरुआडीह तक छह गड्ढे हैं। थरुआडीह से बाघनाथ चौराहे तक नौ गड्ढे हैं। ढाढ़ा, मिश्र ढाढ़ा समेत तमाम जगहों पर लोग सीधे हाईवे पार करते रहते हैं। हादसों के बावजूद न तो एनएचएआई की तरफ से कोई लगाम लगाया जा रहा औ न ही लोग खुद संभल रहे हैं। हाटा फ्लाईओवर पर हालत और खराब है। यहां सिर्फ फ्लाईओवर पर छोटे-बड़े करीब 42 गड्ढे बन गए हैं और पैबंद लगाया गया है। पिपरही भड़कुलवा, मुजहना हेतिमपुर, हेतिमपुर, भैंसहा, पकड़ीहवा, पकवा इनार, झुंगवा, कुशीनगर सहित तमकुहीराज के बीच जगह-जगह गड्ढों व अवैध कट से आवाजाही जारी है।

0
स्कूली बच्चे भी असुरक्षित तरीके से पार कर रहे हाईवे
आए दिन स्कूली बच्चे भी जान जोखिम में डालकर हाईवे पार करते हैं। यह स्थिति हाटा में पगरा के सामने एक निजी स्कूल के सामने, भैंसहा हेतिमपुर में पकड़ीहवा, पकवा इनार और कुशाीनगर में बनी हुई है। अवैध कट व ग्रिल पर चढ़कर हाईवे पार करने से भी लोग नहीं मान रहे हैं। कुशीनगर में फ्लाईओवर के पास लगी ग्रिल को पार कर लोग दूसरी तरफ पहुंच रहे हैं।

प्रशासन और एनएचएआई मौन, उठ रही कार्रवाई की मांग
हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। न तो इन अवैध कट को बंद करने के लिए कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है और न ही क्षतिग्रस्त सड़क की मुकम्मल मरम्मत कराई जा रही है। हाटा में बाघनाथ व केन यूनियन चौराहे पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन और एनएचएआई पर पर सवाल उठा रहे हैं।
0

फ्लाईओवर के निर्माण की रफ्तार सुस्त होने से बारिश के मौसम में परेशानी बढ़ गई है। कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य तेजी से पूरा कराना चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी कम हो। -फेंकू प्रसाद, वार्ड नंबर-21 गांधीनगर
0

फ्लाईओवर बनने से हादसों से निजात मिलने की उम्मीद है लेकिन काम बहुत धीमी गति से कराया जा रहा है। रफ्तार तेज कर काम को जल्द पूरा कराना चाहिए। जहां पर खोदाई आदि की जा रही है, वहां तत्काल काम पूरा करा दिया जाए। केशव दूबे, वार्ड नंबर- 18 गोपालपुर विरैचा
0

कार्यदायी संस्था की तरफ से लोगों की आवाजाही में सुरक्षा का ध्यान रखकर काम कराना चाहिए। मौजूदा समय में अभी बिजली के खंभों को निकालकर डिवाइडर पर ही रख दिया गया है। इससे हादसे की आशंका है। -राजेश दूबे, वार्ड नंबर-18 हनुमान नगर

0
विकास कार्य में लोगों की सुरक्षा व सुविधा का भी ख्याल रखा जाना चाहिए। फ्लाईओवर निर्माण में लोगों की सुविधाओं व सहूलियत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बारिश होते ही असुविधा हो रही है। -गुड्डू प्रसाद, वार्ड नंबर-5 पगरा नगर
0

कोट:-
फ्लाईओवर निर्माण के साथ हाईवे पर लगातार निगरानी कर सुरक्षित आवागमन के लिए बंदोबस्त किया जाता है। हाईवे पर गड्ढों की जल्द मरम्मत कराकर ठीक करा दिया जाएगा। लगातार अवैध कटों को बंद कराया जाता है पर स्थानीय लोग डिवाइडर तोड़कर आवागमन करते हैं। मौजूदा समय में बने अवैध कट स्थलों को चिह्नित कराया जा रहा है। चिन्मय दूबे, साइट इंजीनियर, एनएचएआई, गोरखपुर
0

पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग से हादसे की आशंका
सुकरौली। हाईवे पर रामपुर 15 मील से लेकर हाटा तक जगह-जगह गड्ढे, पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग, अधूरी सफाई, पेड़ों की छंटाई के बाद फैले अवशेष और जरूरी संकेतकों का अभाव मुश्किलें पैदा कर रहे हैं। रामपुर 15 मील स्थित पुल की रेलिंग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सुकरौली में नेहरू इंटर कॉलेज, तीतिला, जोल्हिनिया में संकेतक नहीं हैं। हाटा व सुकरौली के बीच हाईवे पर गड्ढे भी वाहन चालकों के लिए हादसों की वजह बन रहे हैं। हाईवे के किनारे सुकरौली में काफी दिनों से एक ट्रेलर खड़ा है। इससे हादसे की आशंका है।

पकवा इनार में हाईवे पर बना गड्ढ़ा।संवाद- फोटो : स्रोत : वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें