फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 345 लीटर कच्ची शराब के साथ झारखंड का तस्कर गिरफ्तार

Fri, 24 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। पुलिस ने बुधवार देर रात 345 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब के साथ झारखंड के तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से शराब बनाने के उपकरण व बड़ी मात्रा में रसायन भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने मैनपुर दीनापट्टी क्षेत्र में रात करीब 1:37 बजे छापेमारी की। झारखंड के गुमला जनपद के भरनो थाना क्षेत्र स्थित महुगांव निवासी विनोद उरांव (34) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 16 प्लास्टिक के डिब्बों व पांच जरी केन में 345 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। शराब बनाने में प्रयुक्त पांच ड्रम रसायन, एल्यूमीनियम की पांच भट्ठियां, छह किलो नौसादर, 10 किलो यूरिया तथा करीब 50 किलो गुड़ भी बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय भेज दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें