फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ओवरलोड से फूंका ट्रांसफार्मर, मठिया गांव के आधे हिस्से की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोदरवार। क्षेत्र के मठिया गांव के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह करीब 10:0 बजे तेज आवाज के साथ धूं-धूं कर जल उठा। इसके कारण गांव के आधे हिस्से यानी करीब 300 घरों में बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र के लेहनी फीडर से मठिया गांव में बिजली आपूर्ति होती है। गांव के आधे हिस्से के लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति खेत में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर से हो रहा था। ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी होने के बाद एई विवेक कुमार व जेई प्रदीप शर्मा ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रांसफार्मर के फूंकने की वजह ओवरलोडिंग बताया और दूसरे ट्रांसफार्मर लगाने के लिए दो दिन तक इंतजार करने की लोगों से अपील किया। वहीं गांव के वकील साहनी, पिंटू शर्मा, राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, गंगासागर, महेंद्र गुप्ता, राधेश्याम और रामचंद्र गुप्ता ने शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें