फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्ध विपश्यना उपवन का हस्तांतरण जल्द, ध्यान-साधना के लिए सुलभ होगा केंद्र

Tue, 05 Aug 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
 जायजा लेते चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व जीडीए के एई राजबहादुर सिंह व अन्य।संवाद
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर बुद्ध विपश्यना उपवन के हस्तांतरण के लिए सोमवार को नगरपालिका प्रशासन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) पर्यटन और ठेका कंपनी केके कंस्ट्रक्शन के जिम्मेदारों ने भ्रमण किया। बुद्ध विपश्यना उपवन नगरपालिका परिषद कुशीनगर को हस्तांतरित किया जाना है। करीब हर तरह की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित करोड़ों की लागत से नवनिर्मित बुद्ध विपश्यना उपवन का हस्तांतरण लेने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, ईओ अंकिता शुक्ला ने जीडीए के एई राजबहादुर सिंह, कंस्ट्रक्शन कंपनी के जेई बीएन तिवारी, पर्यटन सूचना अधिकारी डा. प्राण रंजन ने भ्रमण किया। उपवन में बुद्ध सरोवर -1 और बुद्ध सरोवर -2 में लगे फ्लोटिंग फाउंटेन को क्रियाशील कराकर कार्य प्रणाली देखी और उसके आकर्षण को समझा। उपवन हस्तांतरण से पहले पालिका प्रशासन ने कार्यदाई संस्था व पर्यटन से कुछ अधूरे व टूटे फूटे को मरम्मत कराने के लिए कहा था। उसका ख्याल रखते हुए कुछ कार्य किए गए। हालांकि भ्रमण में कुछ कमियां मिली, जिसे पर्यटन ने पूरा करने की बात कही। राकेश जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि, कुशीनगर ने कहा कि कुशीनगर बुद्ध विपश्यना उपवन का पर्यटन विभाग से हस्तांतरण के बाद और आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा। उपवन में नवनिर्मित बुद्ध सरोवर, पाथवे, ध्यान केंद्र, पवेलियन, फ्लोटिंग फाउंटेन, पेयजल सिस्टम, पुस्तकालय, अत्याधुनिक शौचालय, पथ प्रकाश से चमकाया जाएगा। पर्यटकों को उपवन लुभाएगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार सृजन कार्यक्रम भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें