फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदा ट्राला पलटा, 17 घंटे बाधित रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदा ट्राला पलटा, 17 घंटे बाधित रहा आवागमन
विज्ञापन

पकड़ियार बाजार। नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग के चरिघरवा चौराहे पर शुक्रवार की रात गन्ना लदा एक ट्राला पलट जाने से करीब 17 घंटे तक आवागमन बाधित रहा। इसके चलते दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। ग्रामीणों ने सुबह ट्रैक्टर को ट्राला से अलग कर छोटे वाहनों के लिए रास्ता बहाल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रामपुर गोनहा क्रय केंद्र से कप्तानगंज चीनी मिल पर गन्ना लेकर जा रहा ओवरलोड ट्रैक्टर और ट्राला अनियंत्रित होकर चरिघरवा चौराहे पर पलट गया। इसके बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राला को छोड़कर चला गया। ट्राला पलटने से नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर दोनों तरफ गाड़ियों की कतार लग गई। इसकी जानकारी होने के बाद भी चीनी मिल व प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। रात भर वाहन खड़े रहे। रात में कोहरे के चलते पलटे ट्राला को न देख पाने से एक ट्रक टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार की सुबह तक कोई व्यवस्था न देख ग्रामीणों ने खुद ही जोखिम उठाकर ट्राले में फंसे ट्रैक्टर को किसी तरह अलग किया। उसके बाद से दो पहिया व छोटे वाहनों का आवागमन बहाल हुआ। दोपहर एक बजे ट्राला सड़क से हटाया गया, उसके बाद आवागमन पूरी तरह से बहाल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें