पडरौना/कप्तानगंज। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के बेतिया-कुमारबाग स्टेशन के बीच प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते इस रेल मार्ग पर संचालित कई लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन बदले मार्ग से किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से रूट चार्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल प्रबंधक के निजी सचिव रमेश कुमार शाह ने बताया कि रक्सौल से 17 फरवरी, को चलने वाली 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी। बरौनी से 17 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी। मुजफ्फरपुर से 17 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलाई जाएगी।
गोरखपुर से 17 फरवरी को चलने वाली 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग नरकटियागंज-बेतिया-सगौली के स्थान पर परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सगौली के रास्ते चलेगी। पाटलिपुत्र से 17 फरवरी को चलने वाली 26501 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी। दरभंगा से 17 फरवरी को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते जाएगी।
दानापुर से 17 को चलने वाली 15516 दानापुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग रक्सौल-सगौली-बेतिया के स्थान पर रक्सौल-सिकटा के रास्ते, नरकटियागंज से 17 फरवरी को चलने वाली 15515 नरकटियागंज-दानापुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बेतिया-सगौली-रक्सौल के स्थान पर सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलाई जाएगी। मोतिहारी से 17 फरवरी को चलने वाली 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सगौली-बेतिया-नरकटियांगज के स्थान पर सगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
राधिकापुर से 17 फरवरी को चलने वाली 14011 राधिकापुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-सगौली-बेतिया-नरकटियागंज के स्थान पर मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते और बापूधाम मोतिहारी से 17 फरवरी को चलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी के स्थान पर नरकटियागंज स्टेशन से चलाई जाएगी। वहीं बरौनी से 18 फरवरी को चलने वाली 19038 बरौनी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस बरौनी से 150 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। इसी तरह मुजफ्फरपुर से 18 फरवरी को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस कपरपुरा-सगौली के मध्य 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।