फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नई इमारत में होंगे ऑपरेशन, मरीजों की भागदौड़ खत्म

Tue, 17 Feb 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर (ओटी) जल्द शुरू होने जा रहा है। इसके चालू होने से मरीजों को राहत मिलेगी। अब तक मरीजों को जांच, ऑपरेशन और भर्ती के लिए अलग-अलग दो भवनों में भटकना पड़ता था, जिससे समय के साथ भागदौड़ अधिक करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के नए भवन में ओटी शुरू होने से इलाज की प्रक्रिया सुगम होगी। एक ही परिसर में सभी जरूरी सेवाएं उपलब्ध होने से गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा। प्रबंधन के अनुसार, नई व्यवस्था से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। अब तक व्यवस्था ऐसी थी कि मरीजों को जांच, वार्ड और ऑपरेशन के लिए दो भवनों के चक्कर काटने पड़ते थे। पुराने भवन में ऑपरेशन, वार्ड की व्यवस्था है, वहीं एमसीएच विंग भवन में रजिस्ट्रेशन के लिए पर्ची बनवाना पड़ता है, रजिस्ट्रेशन काउंटर, ओटी, बेड और दवा काउंटर और इमरजेंसी नए भवन में शिफ्ट होने से मरीजों को काफी हद तक सहूलियत मिलेगी। इसकी प्रक्रिया तेज मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से कर दिया गया है। मार्च के बाद यह सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का कहना है कि नई बिल्डिंग में ओटी शुरू होने से इलाज तेज और प्रभावी होगा। इससे मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी

मेडिकल कॉलेज में मरीजों को इलाज करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें