तमकुहीरोड स्टेशन पर ट्रेन में सवार होते यात्री।संवाद
तमकुहीरोड। कार्तिक पूर्णिमा पर बुधवार को भोर में स्नान के लिए बांसी व गंडक नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके कारण तमकुही रोड से गुजरने वाली सभी ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ रही। इस दौरान चढ़ने व उतरने के लिए यात्रियों के बीच ट्रेनों में धक्का-मुक्की हुई।
तमकुहीरोड क्षेत्र के बांसी व गंडक नदी में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले स्नान-दान, मेले का अलग महत्व है। मेले की पूर्व संध्या पर मंगलवार को बिहार सहित आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ आने लगी थी। इसके चलते यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में भीड़ थी। नदी में स्नान के बाद जब श्रद्धालुओं का रेला वापस लौटा तो स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की हुई। यहां स्थिति यह रही कि गोरखपुर से पाटिलपुत्र जाने वाली ट्रेन में चढ़े यात्रियों का आनन-फानन में उतरना पड़ा, जब उन्हें यह पता चला कि यह ट्रेन तरयासुजान, तीनफेड़िया, जलालपुर, सिपाया व सासामुसा स्टेशन पर नहीं रुकेगी। इसका अगला स्टापेज थावे रेलवे स्टेशन है।