लक्ष्मीगंज। रामकोला बीआरसी सभागार में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को सहयोगी उपकरण के प्रयोग से शिक्षा देने के बारे में जानकारी दी।
बीईओ रामकोला राजेश कुमार ने शिक्षकों को बताया कि शिक्षा में सहयोगी उपकरण का प्रयोग किया जाना जरूरी है। सहयोगी उपकरण से अगर बच्चों को भाषा और संख्या का ज्ञान दिया जाए तो उन्हें आसानी से समझाया जा सकता है। शिक्षकों को बच्चों की समझ विकसित करने के लिए कार्य करना चाहिए।
प्रशिक्षक योगेंद्र शुक्ल ने बच्चों को दी जाने वाली अक्षर और संख्या के ज्ञान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए सपोर्ट मटेरियल महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को दी जाने वाली शिक्षा के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अजय कुमार विश्वकर्मा, विकास कुमार तिवारी, लालमन यादव, अख्तर हुसैन, मीनाक्षी, हेमंत कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद