फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगरपालिका सभागार में जनगणना के लिए प्रशिक्षण शुरू

Fri, 24 Apr 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका सभागार में जनगणना के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। करीब 100 प्रतिभागियों को बृहस्पतिवार को 6 ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। प्रगणक एवं सुपरवाइजरों को जनगणना कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ट्रेनरों ने घर-घर सर्वे, मकान सूचीकरण, आंकड़ों के संकलन और ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम अलग-अलग बैचों में आयोजित किया जा रहा है, ताकि सभी प्रतिभागियों को व्यवस्थित तरीके से प्रशिक्षित किया जा सके।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 मई तक चलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण पूर्ण करने की अपील की है। फील्ड ट्रेनर के रूप में जूनियर इंजीनियर संतोष कुमार, दुर्गेश कुमार राजभर, जितेंद्र यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, पप्पू यादव, राजीव कुमार त्रिपाठी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशिक्षण के माध्यम से गणना कार्य को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें