करहिया हजारी पट्टी में निर्माणाधीन पुल। संवाद
- फोटो : samvad
कसया। क्षेत्र के करहिया हजारी पट्टी में करीब 1.90 करोड़ रुपये की लागत से नई पुलिया का निर्माण शुरू हो गया है। निर्माण पूरा होने के बाद करीब 20 हजार की आबादी के साथ 30 से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन सुरक्षित व सुगम हो सकेगा।
यहां पुरानी पुलिया काफी समय से खस्ताहाल थी। इससे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते थे। क्षेत्रीय लोग लंबे समय से नई पुलिया की मांग कर रहे थे। अब काम शुरू होने से लोगों में खुशी है।
नई पुलिया 30 मीटर लंबी और करीब साढ़े आठ मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। इससे करहिया हजारी पट्टी, नौगांवा, रामबर, पोखरभिंडा, सिसवा, मोहनगडुका, हरिहर पट्टी, टेकुआटार, सिधावे, परसौना, अंजही, सोहसा, फरीदपुर, परेवाटार सहित 30 गांवों के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा ने बताया कि पुलिया का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जा रहा है। गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि जल्द से जल्द आमजन को इसका लाभ मिल सके।