फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के क्षमता विकास के लिए चल रहा प्रशिक्षण

Sat, 22 Oct 2016 11:20 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
कायऱ्र्यक्रम - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। ग्राम प्रधानों के क्षमता विकास के लिए पडरौना ब्लॉक में चार दिनों से चल रहा प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें प्रधानों को ग्राम पंचायतों में संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि बीडीओ रघुनाथ सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों के क्षमता विकास के लिए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी देना है।
पंचायतीराज विभाग के परियोजना समंवयक ब्रजेश तिवारी ने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा सशक्तीकरण, लोहिया आवास, एनएचएम, स्वच्छ भारत मिशन, शौचालय निर्माण आदि के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष हेमंत गुप्ता के साथ-साथ सोहनरिया, मटिहनिया बुजुर्ग, कल्याणछापर, गांगरानी, जंगल खिरकिया, जंगल अमवा, जंगल हनुमानगंज, बतरडेरा सहित कई गांवों के ग्राम प्रधान, आशुतोष बहुगुणा, एडीओ पंचायत पडरौना रामअवध यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें