फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर ट्रेनर्स सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना-2026 के कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में योगदान देने वाले डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर्स को शनिवार को तहसील हाटा में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उप जिला जनगणना अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह तथा चार्ज अधिकारी एवं तहसीलदार जया सिंह ने फील्ड ट्रेनर्स रिंकू झा, प्रशांत कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता , डॉ. शालू मिश्रा, डॉ. बृजेश कुमार चौहान और अजय वर्मा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अधिकारियों ने बताया कि फील्ड ट्रेनर्स ने 15 अप्रैल से 7 मई तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन किया। इसके अलावा 7 मई से 21 मई तक स्वगणना अभियान के दौरान तहसील परिसर के अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों की स्वगणना पूर्ण कराई। वहीं 22 मई से 20 जून तक चले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के दौरान कंट्रोल रूम से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को लगातार मार्गदर्शन देकर कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर एसडीएम योगेश्वर सिंह ने सभी ट्रेनर्स की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित ट्रेनर्स ने भी अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, कानूनगो नेबुलाल, कंप्यूटर ऑपरेटर विक्की, अमरनाथ द्विवेदी सहित पर्यवेक्षक, प्रगणक, राजस्व निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें