फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहनों के अधिग्रहण से बढ़ी यातायात की समस्या

Thu, 30 May 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनपद में एक जून को मतदान है। मतदान के लिए वाहनों का अधिग्रहण बुधवार से शुरू हो गया। चुनाव में वाहनों की कमी न हो इसके लिए परिवहन विभाग ने प्राइवेट बस और छोटे वाहनों के साथ पडरौना डिपो की सभी 19 अनुबंधित वाहनों को अधिग्रहण भेजा है। इसके अलावा गोरखपुर आरटीओ कार्यालय से 315 बसों की मांग की है। इसके अलावा प्रशासन ने बुधवार को निजी वाहनों का भी अधिग्रहण कर लिया। इसके आवागमन में लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विभाग ने करीब दस हजार वाहन मालिकों को अधिग्रहण का नोटिस जारी किया है। लोकसभा चुनाव के लिए तैनात मतदान कार्मिकों को बूथ तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन को करीब 2500 छोटे-बड़े वाहनों की जरूरत है। इसके लिए निजी व सरकारी बसें, हल्के वाहन, डीसीएम, पिकअप समेत अन्य माल वाहनों को अधिग्रहण किया जाना है। नोटिस पहुंचने के बाद कई मालिक वाहन न दे पाने के लिए विभागीय अफसरों के पास पहुंच रहे हैं। कोई बता रहा है कि उनकी बुकिंग हैं तो कोई परिवार में सदस्य बीमार होना बता रहे हैं।
पडरौना डीपी की तरफ से 24 निगम और 19 अनुबंधित बसों का संचालन होता है। गैर जनपदों में हुए लोकसभा चुनाव कराने के लिए निगम की 14 बसें जिले से पुलिस कर्मी और होमगार्ड के जवानों को लेकर गईं थी। इसमें दस बसे जिले को मिल चुकी है। अभी चार बसें डिपो को नहीं मिली हैं। अब एक जून को होने वाले जिले में लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन विभाग की तरफ से डिपो से संचालित सभी 19 बसों के मालिकों को बस के अनुधिग्रहण आदेश भेजा गया है। इन्हें 30 मई की शाम तक विभाग को रिपोर्ट कराने के लिए निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्राइवेट बसें चुनाव के लिए अधिग्रहित कर ली गई हैं। चुनाव में अनुबंधित और प्राइवेट बसों के चले जाने से पडरौना से गोरखपुर के अलावा जिले के खड्डा, पनियवहा और तुर्कपट्टी तक यात्रा करने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इस संबंध में पडरौना डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि परिवाहन विभाग की तरफ से डिपो से अनुबंधित सभी बस मालिकों को लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहण आदेश भेजा गया है। लेकिन यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। किसी भी यात्री को यात्रा करने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन


0


लोकसभा चुनाव शुरू होने के बाद से ही निगम की बसों की संख्या कम हो गई थी। इसके चलते यात्री परेशानी झेल रहे थे। बुधवार को पडरौना बस स्टेशन पर बसों की कमी थी, जिसके चलते देवरिया जाने के लिए करीब दो घंटे बस का इंतजार करना पड़ा। -श्याम मद्धेशिया, यात्री।

0

गोरखपुर जाने के लिए बीते एक घंटे से बस स्टेशन पर खड़ा हूं। इस बीच चार से पांच बसें आईं, लेकिन उनके चालक बता रहे हैं कि वे चुनाव ड्यूटी में जा रहे हैं। गोरखपुर जाना जरूरी है, मजबूरन तेज धूप में बस की प्रतीक्षा कर रहा हूं। -शुभम पाठक, यात्री।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें