फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैफिक प्लान कागज में... जाम से लड़खड़ाई व्यवस्था

Tue, 05 Nov 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जाम से निपटने के लिए बना ट्रैफिक प्लान कागजों तक सिमट गया है। सोमवार को शहर में भीड़ बढ़ी तो यातायात व्यवस्था लड़खड़ा गई। दोपहर बाद मुख्य मार्ग से लेकर बाजार की गलियों में जाम लग गया। होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को व्यवस्था संभालने में पसीना छूट गया।
विज्ञापन

होमगार्ड जाम से निजात दिलाने की मशक्कत करते दिखे। कई ट्रैफिक सिपाही और दरोगा पेड़ की छांव में मोबाइल पर अंगूलियां फेरते या गपशप करते दिखे। ट्रैफिक पुलिस की ओर से गन्ना समिति परिसर में बनाई गई पार्किग में टेंपो वालों का कब्जा रहा।
दीपावली से पहले शहर में जाम न लगे और आने वाले लोगों को सहूलियत हो, इसके लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया था। इसके लिए अतिरिक्त होमगार्ड और ट्रैफिक दरोगा और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। शहर में बड़े वाहन तो प्रवेश नहीं कर पाए, लेकिन खरीदारों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि ट्रैफिक प्लान ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

छावनी से लेकर सुभाष चौक, कठकुइयां मोड़, बड़ी गंडक पुल के अलावा बाजार के तिलक चौक, दरबार रोड, रामकोला रोड, कोतवाली रोड पर जाम से लोग पूरे दिन जूझते रहे। 1:30 बजे कठकुइया मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोबाइल फोन पर मशगूल दिखे, जबकि होमगार्ड सड़क के दूसरे छोर पर सक्रिय रहे।
गंडक पुल के पास पेड़ की छांव में ट्रैफिक दरोगा और सिपाही आपस में बातचीत करते दिखे। सुभाष चौक पर तो पुलिस चौकी है। व्यस्ततम स्थान होने के कारण यहां होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस के अलावा चौकी पर तैनात सिपाहियों की भी सक्रियता रहती है, बावजूद टेंपो, ई-रिक्शा और निजी वाहनों का जमावड़ा रहता है। टीआई सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी थी। ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें