खड्डा। महराजगंज जिले की एक महिला अपने बेटे, बेटी के साथ बाइक से मदनपुर देवी दर्शन करने सोमवार को गई थी। दर्शन कर घर लौटते समय ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में बाइक आ गया। इस पर पीछे बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा व बेटी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज जनपद के थाना सिन्दुरिया के ग्राम मोरवन निवासी सीमा देवी (50) अपनी बेटी व बेटा के साथ मदनपुर देवी दर्शन करने बाइक से सोमवार को गई थी। बाइक इनका बेटा चला रहा था। सोमवार की शाम को बाइक से सभी घर के लिए लौट रहे थे। अभी खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव के पास पहुंचे थे कि ईंट लेकर बिहार जा रही ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आकर गिर गए। सीमा देवी ट्रैक्टर के नीचे आकर दब गई और इसकी मौत हो गई। हादसे के बाद भाई व बहन सड़क पर बैठक कर बिलख रहे थे। ट्रैक्टर चालक अमरजीत निषाद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन कब्जे में है।