फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रैक्टर-ट्राला ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

Sat, 09 Nov 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के आजाद चौक के समीप शुक्रवार सुबह दस बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राला की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक की सीएचसी में तो दूसरे की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आजाद चौक से कुछ दूर हाटा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे हाटा की तरफ से तेज रफ्तार आ रहा ट्रैक्टर-ट्राला सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। बाइक चला रहे कस्बे के हरिहरनाथ दक्षिणी निवासी चंदन साहनी (20) पुत्र पिंटू साहनी और पीछे बैठे बौलिया निवासी मुख्तार अंसारी (22) पुत्र सौध अली गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चंदन साहनी को मृत घोषित कर दिया। मुख्तार अंसारी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की भी मौत हो गई।

00

दो भाइयों में छोटा था चंदन

पिंटू साहनी के दो बेटों में बड़ा संदीप साहनी और छोटा चंदन साहनी था। पिंटू साहनी मजदूरी करते हैं। चंदन साहनी पिता के साथ मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। चंदन की मां माधुरी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों परिवारों में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन


00

अजीज मित्र थे चंदन और मुख्तार

चंदन साहनी और मुख्तार अंसारी अक्सर साथ दिखाई देते थे और जब भी काम से खाली होते थे तो एक साथ रहते थे। चंदन साहनी का मोहल्ला और बौलिया गांव की दूरी बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें