फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मरीजों की छीना-झपटी में भिड़े दलाल मेडिकल कॉलेज कैंपस में अफरा-तफरी

Thu, 23 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज की छीनाझपटी में मंगलवार की रात पडरौना नगर के दो निजी अस्पतालों के दलाल भिड़ गए। मेडिकल कॉलेज कैंपस में देर रात हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर आई पुलिस को देख दलाल निजी अस्पताल की एंबुलेंस से भाग निकले। विवाद के बाद पूरी रात पुलिस सक्रिय रही। हलांकि इस मामले में अभी तक पुलिस को लिखित शिकायत नहीं मिली है।
मेडिकल कॉलेज में दलालों की सक्रियता कम नहीं हो पा रही है। कैंपस में पुलिस चौकी बनने के बाद भी दलालों की सक्रियता पहले जैसी है। मंगलवार की रात को महिला को लेकर उसके परिवार वाले पहुंचे। उसके पेट में असह्य दर्द हो रहा था। कुछ देर इलाज के बाद आराम नहीं हुआ तो आधी रात को डाॅक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि इमरजेंसी में मौजूद दलाल ने परिजनों को अपनी बातों में फंसा लिया और बेहतर इलाज का झांसा देकर छावनी में संचालित एक निजी अस्पताल में ले जाने लगा। यह देख दूसरे निजी अस्पताल का दलाल तीमारदारों से बात कर अपने अस्पताल में चलने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों दलालों में विवाद हो गया। एक दलाल फोन किया तो निजी एंबुलेंस से पांच से अधिक युवक पहुंचे और दूसरे अस्पताल के दलाल की पिटाई करने लगे।
इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचते ही दलाल एंबुलेंस लेकर भाग निकले। मारपीट के दौरान मरीज को लेकर तीमारदार दूसरे अस्पताल में चले गए। इसके पूर्व भी इंमरजेंसी में दलाल विवाद कर चुके हैं। रात को गार्डों की सक्रियता के बाद भी दलाल अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें