पकवा इनार। राजकीय बौद्ध संग्रहालय में कला वीथिकाओं में कलाकृतियां देखने के लिए बिहार समेत प्रदेश के अन्य जिलों से दर्शकों की काफी भीड़ उमड़ रही है। वे संग्रहालय की कला वीथिकाओं में कलाकृतियां देखकर ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। वहीं सुबह से लेकर बंद होने तक संग्रहालय स्कूली के छात्र-छात्राओं से गुलजार रह रहा है।
संग्रहालय के वरिष्ठ सहायक तेज प्रताप शुक्ल ने बताया कि रविवार को 2124 दर्शकों ने कला वीथिकाओं का भ्रमण कर विभिन्न कलाकृतियां देखी व उनसे जुड़ी जानकारी हासिल की। इनमें कुशीनगर, देवरिया के साथ गोरखपुर और बिहार के छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों समेत 2124 दर्शकों ने संग्रहालय की कला वीथिका समेत अन्य का भ्रमण किया। ा