फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थाईलैंड, वियतनाम, बर्मा से पहुंचे पर्यटक, चढ़ाया चीवर

Sat, 08 Feb 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर महात्मा बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली पर शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही सैलानियों व पर्यटकों की आवक बनी रही। यह सिलसिला सूर्यास्त तक प्रमुख बौद्ध स्थलों पर नजर आया। यहां आए पर्यटकों व बौद्ध भिक्षुओं के साथ उपासक उपासिकाओं ने बुद्ध की लेटी प्रतिमा, मांथा कुंवर मंदिर और रामाभार स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सुबह सात बजे थाईलैंड का 42 सदस्यीय दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में व्याख्या केंद्र के रास्ते पहुंचा। उन्होंने छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की स्वर्ण प्रतिमा के समक्ष विश्व शांति व कल्याण के लिए विशेष पूजा-अर्चना की। बुद्ध वंदना के साथ प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया।
इसके अलावा यहां के चार दलों के 91 सदस्य भी पहुंचे। वहीं, वियतनाम का 20 सदस्यीय, श्रीलंका का 13 सदस्यीय, कंबोडिया का 20 सदस्यीय, 13 सदस्यीय वर्मा व त्रिपुरा के 100 लामों का दल मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर, मांथा कुंवर मंदिर में पहुंचा और भू-स्पर्श मुद्रा में बुद्ध प्रतिमा व अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप की परिक्रमा कर विशेष पूजा-अर्चना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें