फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संत यात्रा निकाली, मतदान के प्रति किया जागरूक

Thu, 30 May 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विश्व हिन्दू परिषद की तरफ से नगर के लखराव मंदिर परिसर से संत यात्रा निकाली गई। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बगही कुटी के महंत विश्वंभर दास, संत रामनयन दास, लालजी दास की अगुवाई में नगर के बलुचहां स्थित लखराव मंदिर परिसर से निकली संत यात्रा बावली चौक, महाराणा प्रताप चौक, मेन बाजार, तिलक चौक, जटहा रोड, अंबे चौक, कसेरा टोली रोड, धर्मशाला रोड, नौकाटोला, सुभाष चौक के रास्ते गायत्री मंदिर पहुंची, जहां संत यात्रा का समापन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश के लोगों को इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को मतदान करने की अपील की। अंत में जिलाध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी ने अतिथियाें के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान सनत कुमार पांडेय, माणिक्य, सुभाष अग्रवाल, बृहस्पति मिश्रा, जितेंद्र श्रीवास्तव, बालवीश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, चंदन जायसवाल, विशाल जायसवाल, संजय शाही, विनोद सिंह, सनी पटेल, धर्मेंद्र पांडेय, रत्नेश पांडेय, अमरेश्वर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें