फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: साइबर अपराध से बचाव के लिए अंजान लिंक से दूर रहने की दी सलाह

Thu, 20 Aug 2026 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी पुलिस ने बुधवार को गुरवलिया बाजार के एक स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि इंटरनेट और मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ने के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़ रहे हैं। इससे बचने के लिए सतर्कता जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों को अनजान व्यक्ति से ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की जानकारी, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। बताया कि साइबर अपराधी तरह-तरह के लालच या डर दिखाकर लोगों को जाल में फंसाते हैं। अनजान लिंक पर क्लिक करने, संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने और सोशल मीडिया पर अपरिचित लोगों से निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए।
साइबर ठगी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के साथ साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने सुरक्षित सोशल मीडिया इस्तेमाल और मजबूत पासवर्ड रखने के प्रति भी जागरूक किया।कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं व विद्यार्थियों ने साइबर अपराध से बचाव के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। इस दौरान डा.शक्ति प्रकाश पाठक, आदित्य विशाल,डा.प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें