फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मोतीचक ब्लॉक परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sat, 15 Aug 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
मोतीचक ब्लॉक से निकाली निकाला गई तिरंगा यात्रा में शमिल लोग।स्रोत-सोशनल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
मथौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को मोतीचक ब्लॉक परिसर से ब्लॉक प्रमुख अर्चना सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील की।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा ब्लॉक परिसर से निकलकर स्कूल व कॉलेजों से होकर फिर ब्लॉक परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और वंदे मातरम के उदघोष करते हुए उत्साह व जोश के साथ आगे बढ़ रहे थे। ऐसे में पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत बना रहा। तिरंगा यात्रा में बीडीओ श्वेता मिश्रा, शिवम चौहान, रामकृपाल, रामू राव, कुनाल सिंह,अवधेश सिंह,समरजीत सिंह, शिवेंद्र गुप्ता, प्रभात सिंह, बृजेश तिवारी, बृजेश कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें